भारत की आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुरमूजी के साथ दिव्य तपस्वी प.पू. आचार्य भगवंत श्री हंसरत्नसूरीश्वरजी महाराज साहेब, युवा प्रवचनकार प.पू. आचार्य भगवंत श्री तत्वदर्शनसूरीश्वरजी महाराज साहेब, प.पू. गणीवर्य श्री धर्मध्यानविजयजी महाराज साहेब, प.पू. मुनिराज श्री काश्यपरत्नविजयजी महाराज साहेब, प.पू. मुनिराज श्री वर्षीदानविजयजी महाराज साहेब, प.पू. मुनिराज श्री हृदयस्थविजयजी महाराज साहेब की मुलाकात आज राष्ट्रपति भवन में हुई ! इस अवसर पर पूज्य गुरु भगवंतों के सान्निध्य में राष्ट्रपतिजी को जैन परंपरा के स्मृति चिह्न स्वरूप श्री महावीर स्वामी परमात्मा की दर्शनीय प्रतिमा भेंट की गई ! यह भेंट भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का एक प्रेरणास्पद क्षण रही, जो राष्ट्र के नैतिक मूल्यों को और सुदृढ़ करती है !