गुजरात में शुक्रवार को राज्य कैबिनेट फेरबदल होने से पहले सभी 16 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। प्रदेश में शुक्रवार पूर्वाह्न शपथ दिलाकर नए कैबिनेट का गठन किया जाएगा। राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है और माना यह भी जा रहा है कि चुनावी समीकरणों को साधने के लिए लिहाज से ही यह फेरबदल किया जा रहा है,8/10 नए चेहरे शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे, पिछले सप्ताह गुजरात बीजेपी अध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न किया जा चुका है।