भगवान पार्श्वनाथ ध्यान में लीन थे। पूर्व जन्म का वैरी कमठ, तपस्या के दौरान उन्हें बाधित करने के लिए तेज़ वर्षा, आँधी और चट्टानों का उपसर्ग लाया। भगवान अडिग रहे। तभी धरनेन्द्र नागराज प्रकट हुए, उन्होंने फन फैलाकर भगवान को ढका और पद्मावती देवी ने छत्र लगाया। उपसर्ग शांत हुआ। कामठ पराजित हुआ, और भगवान पार्श्वनाथ की साधना सफल रही