कहते हैं जब अपने समाज और गांव का भला करना हो तो कोई क्या कुछ नहीं कर सकता। 1 साल पहले राजस्थान के राजसमंद जिले के सिसौदा गांव में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने स्कूल के पुराने छात्र से स्कूल में लगाने के लिए 15 पंखों की मांग की दान देने हेतु तब मेघराज और अजीत धाकड़ नाम के दो भाइयों ने अपने बचपन के सरकारी स्कूल को विश्व स्तरीय बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये का दान दिया है। इस दान से 'कंकुबाई-सोहनलाल धाकड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय' को एक शानदार, तीन मंजिला, 40 कमरों वाले आधुनिक संस्थान में बदला गया है। दान और निर्माण: भाइयों ने इस स्कूल के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये का दान दिया है। स्कूल का नाम: इसे अब 'कंकुबाई-सोहनलाल धाकड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय' के नाम से जाना जाता है। एक समय जो सरकारी स्कूल जर्जर हालत में था, वो अब 42 कमरों वाला एक शानदार, तीन मंजिला इमारत में बदल गया है। जो एक नजर देखने पर कोई सरकारी स्कूल नहीं बल्कि एक फाइव स्टार रिसोर्ट जैसा दिखता है। यह स्कूल अब शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक और विश्व स्तरीय सुविधाएँ प्रदान करता है। यह राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा के पास सिसौदा गांव में स्थित है। शायद इसीलिए राजस्थान को भामाशाह की धरती कहा जाता है।